ICSSR Research Project कैसे बनाएं: विषय चयन से लेकर प्रस्ताव लेखन तक संपूर्ण अकादमिक मार्गदर्शिका
प्रस्तावना- भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Social Science Research - ICSSR) भारत में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रमुख स्वायत्त संस्था है। ICSSR का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देना, नीति निर्माण में योगदान देना तथा अकादमिक ज्ञान को समाजोपयोगी बनाना है। आज के समय में शोधार्थी, शिक्षक, सामाजिक वैज्ञानिक और स्वतंत्र विद्वान ICSSR Research Project के माध्यम से न केवल वित्तीय सहयोग प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने शोध को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाते हैं।
यह लेख ICSSR Research Project कैसे बनाएं विषय पर एक step-by-step academic guide प्रस्तुत करता है, जिसमें विषय चयन, शोध उद्देश्य, पद्धति, बजट, टाइमलाइन और प्रस्ताव लेखन की पूरी प्रक्रिया को सरल और वैज्ञानिक ढंग से समझाया गया है।
यह लेख विशेष रूप से शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी तथा समाज विज्ञान में अनुसंघान करने वालों के लिए मार्गदर्शक होगा।
1. ICSSR क्या है?
ICSSR की स्थापना वर्ष 1969 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह संस्था समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मानवविज्ञान, इतिहास, जनजातीय अध्ययन, ग्रामीण विकास, महिला अध्ययन, शिक्षा और अन्य सामाजिक विज्ञान विषयों में अनुसंधान को सहयोग प्रदान करती है।
ICSSR का प्रमुख उद्देश्यः
A.सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देना।
B.शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों को सहायता देना।
C.नीति निर्माण के लिए शोध आधारित ज्ञान उपलब्ध कराना।
D.शोधार्थियों को अकादमिक मंच प्रदान करना।
2.ICSSR Research Project के प्रकार
ICSSR समय-समय पर विभिन्न प्रकार की शोध परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:
2.1 Minor Research Project
अवधि: 1-2 वर्ष
बजट: सीमित
शोधार्थी: व्यक्तिगत शोधकर्ता / सहायक प्रोफेसर
2.2 Major Research Project
अवधि: 2-3 वर्ष
बजट: अधिक
शोधार्थी: अनुभवी शिक्षक / वरिष्ठ शोधकर्ता
2.3 Doctoral / Post-Doctoral Fellowship
PhD और Post-Doctoral स्तर के लिए
पूर्णकालिक अनुसंधान हेतु
2.4 Special Call / Thematic Projects
विशेष विषय जैसे जनजातीय अध्ययन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, IKS आदि
3.1 अच्छे विषय की विशेषताएं
*सामाजिक रूप से प्रासंगिक
*अनुसंधान योग्य (Researchable)
*नवीनता (Originality)
*नीति एवं समाज से जुड़ाव
*उपलब्ध साहित्य और डेटा
3.2 ICSSR-Friendly विषय उदाहरण
A.सतत् विकास में आदिवासी स्वदेशी ज्ञान की भूमिका
B.जनजातीय समुदायों में आजीविका और सामाजिक परिवर्तन
C.ग्रामीण भारत में शिक्षा और सामाजिक समावेशन
D.महिला स्वयं सहायता समूहों का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
E.पारंपरिक ज्ञान प्रणाली और आधुनिक विकास
4.Research Problem Statement कैसे लिखें?
Research Problem Statement वह भाग है जहाँ आप यह स्पष्ट करते हैं किः
*समस्या क्या है।
*यह समस्या क्यों महत्वपूर्ण है।
*इस पर शोध क्यों आवश्यक है।
उदाहरणः
“भारत के जनजातीय समुदायों में स्वदेशी ज्ञान की समृद्ध परंपरा रही है, किंतु आधुनिक विकास प्रक्रियाओं में इस ज्ञान का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। यह अध्ययन सतत् विकास के संदर्भ में आदिवासी स्वदेशी ज्ञान की भूमिका का विश्लेषण करता है।”
5.Research Objectives कैसे तैयार करें?
Objectives स्पष्ट, सीमित और मापनीय होने चाहिए।
उदाहरण:
1.आदिवासी स्वदेशी ज्ञान की अवधारणा को समझना।
2.सतत् विकास के साथ इसके संबंध का विश्लेषण करना।
3.चयनित क्षेत्र में इसके व्यावहारिक उपयोग का अध्ययन।
4.नीति सुझाव प्रस्तुत करना।
6.Research Questions / Hypothesis
Research Questions आपके अध्ययन की दिशा तय करते हैं।
उदाहरणः
आदिवासी स्वदेशी ज्ञान सतत् विकास में कैसे योगदान देता है?
पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विकास में क्या संबंध है?
7.Literature Review कैसे लिखें?
Literature Review में आप यह बताते हैं किः
*अब तक इस विषय पर क्या-क्या शोध हुआ है
*किन पहलुओं पर शोध की कमी है
यह भाग यह सिद्ध करता है कि आपका शोध नया और आवश्यक है।
8.Research Methodology (अनुसंधान पद्धति)
Methodology ICSSR proposal का सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
8.1 Research Design
*Descriptive
*Analytical
*Exploratory
8.2 Data Collection Methods
*Primary Data: Interview, Survey, *Observation
*Secondary Data: Books, Journals, Reports
8.3 Sampling
*क्षेत्र चयन
*नमूना आकार
*चयन विधि
9. Data Analysis Techniques
*Qualitative Analysis
*Quantitative Analysis
*Case Study Method
10. Expected Outcomes
इस भाग में आप बताते हैं कि:
*शोध से क्या निष्कर्ष निकलेंगे
*समाज और नीति को क्या लाभ होगा
11.Work Plan & Time Schedule
ICSSR को स्पष्ट timeline चाहिए।
चरण अवधि
1.Literature Review 3 माह
2.Field Work 6 माह
3.Data Analysis 4 माह
4.Report Writing 5 माह
12.Budget Preparation (सरल भाषा में)
Budget realistic और justified होना चाहिए।
Budget Head:
A.Field work
B.Data entry
C.Books & journals
D.Travel
E.Contingency
13.Ethical Considerations
*Respondents की सहमति
*Data confidentiality
*निष्पक्षता
14.References / Bibliography
*APA / Chicago style
*Authentic sources
15.Common Mistakes (जिनसे बचें)
*बहुत broad topic
*अस्पष्ट objectives
*unrealistic budget
*weak methodology
16.ICSSR Proposal Submission Process
*ICSSR official portal
*Online application
*Documents upload
*Peer review process
17.ICSSR Research Project का महत्व
A.Academic credibility
B.Policy impact
C.Career advancement
D.Social contribution.
निष्कर्षए- ICSSR Research Project केवल एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को नई दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है। यदि विषय चयन, उद्देश्य, पद्धति और प्रस्तुति को वैज्ञानिक और संतुलित ढंग से तैयार किया जाए, तो परियोजना स्वीकृति की संभावना काफी बढ़ जाती है।
यह लेख शोधार्थियों और शिक्षकों को ICSSR Research Project की पूरी प्रक्रिया समझाने का एक प्रयास है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपना शोध प्रस्ताव तैयार कर सकें।
Author: Dr. Kantilal Ninama
Research interest: Tribal studies, Indigenous Knowledge Systems,
Tribal culture and Heritage,History
This article is based on academic sources and field understanding.
टिप्पणियाँ