आदिवासी देशज ज्ञान: भारतीय ज्ञान प्रणाली के विकास में योगदान NEP2 020 के संदर्भ में
भारतीय ज्ञान प्रणाली का विकास विभिन्न शास्त्रीय, लोक एवं देशज परंपराओं के समन्वय से हुआ है, जिसमें राजस्थान के आदिवासी समाजों- भील, मीणा, गरासिया, डामोर एवं सहरिया - द्वारा विकसित देशज ज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। यह ज्ञान मुख्यतः अनुभवजन्य, मौखिक तथा प्रकृति-आधारित रहा है, जिसने कृषि, जल-संसाधन प्रबंधन, वन संरक्षण, औषधीय ज्ञान, लोकचिकित्सा एवं सामाजिक संगठन के क्षेत्रों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को व्यवहारिक आधार प्रदान किया। भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System - IKS) केवल शास्त्रीय ग्रंथों, वेदों या दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारत के आदिवासी समाजों द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी विकसित लोकज्ञान (Indigenous Knowledge) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आदिवासी लोकज्ञान प्रकृति, समाज और जीवन के साथ संतुलन पर आधारित एक व्यावहारिक ज्ञान प्रणाली है, जिसने भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है। आज जब सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ज्ञान प्रणालियों की आवश्यकता बढ़ रही है, तब आदिवासी लोकज्ञान का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह ऐत...