संदेश

नवंबर 30, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भील जनजाति का सामाजिक संगठन एवं सामुदायिक भावना

चित्र
    भील जनजाति का सामाजिक जीवन एवं सामुदायिक भावना देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सामुदायिक भावना की हलमा प्रणाली आज भी देश वासियों को निःशुल्क एक- दूसरे को मदद करने एवं भाई चारे का संदेश देती है।भील जनजाति भारत की प्राचीन, व्यापक तथा सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनजातियों में से एक है। इनके सामाजिक संगठन की जड़ें परंपरागत परिवार-व्यवस्था, गोत्र प्रणाली, फलिया—ग्राम संगठन, जाति पंचायत तथा सामुदायिक आचारों में गहराई से निहित हैं। भील समाज की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसकी सामुदायिक भावना है, जो सहयोग, साझा श्रम, परस्पर निर्भरता तथा सांस्कृतिक एकता पर आधारित है । यह शोध-पत्र स्पष्ट करता है कि सामुदायिक भावना किस प्रकार इस संगठन को जीवित, सक्रिय और सुदृढ़ बनाए रखती है।       भील जनजाति मुख्यतः राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में निवास करती है। इतिहासकार इन्हें भारत की अत्यंत प्राचीन जनजातियों में गिनते हैं। भील समाज का सामाजिक ढाँचा प्राकृतिक परिवेश, परंपरा, सामूहिकता और सामाजिक नैतिकताओं पर आधारित रहा है। सामाजिक संगठन किसी भी जनजाति के ज...

दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी समुदाय पर वैश्वीकरण एवं आधुनिकता का प्रभाव (एक सामाजिक-सांस्कृतिक अध्ययन)

चित्र
       वैश्वीकरण और आधुनिकता ने विश्व के प्रत्येक समाज को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया है। भारत का आदिवासी समाज, विशेषकर दक्षिणी राजस्थान के भील, मीणा, गरासिया एवं डामोर समुदाय, इस परिवर्तन से अछूते नहीं रहे हैं। परंपरागत जीवन-पद्धति, लोकसंस्कृति, सामाजिक संरचना तथा आर्थिक गतिविधियों में बीते कुछ दशकों में तीव्र परिवर्तन देखने को मिलता है। यह लेख दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी समाज पर वैश्वीकरण एवं आधुनिकता के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।       दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी समुदाय में मुख्यत भील, गरासिया, डामोर और मीणा जनजातियों को सम्मिलित किया गया है। दक्षिणी राजस्थान शिक्षा, साक्षरता और विकास की दृष्टि से शेष राजस्थान से कम ही विकसित हो पाया है जिसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव रहा है।  पारंपरिक रूप से आदिवासी लोग  प्रकृति-आधारित जीवन, सामुदायिक सहयोग, लोकगीत-नृत्य और अपने विशिष्ट सांस्कृतिक तंत्र के लिए जाने जाते  है। पिछले तीन दशकों में  वैश्वीकरण और आधुनिकता (Modernization) की प्रक्रिय...