संदेश

सितंबर 13, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Privacy policy

गोपनीयता नीति (Privacy Policy) प्रभावी तिथि: 19 सितंबर 2026 TRIBAL Culture and Heritage में आपका स्वागत है। हम अपने पाठकों की गोपनीयता का सम्मान करते हैं और वेबसाइट का उपयोग करते समय साझा की जाने वाली जानकारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह गोपनीयता नीति बताती है कि हमारी वेबसाइट पर कौन-सी जानकारी एकत्र की जा सकती है, उसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है और पाठक अपनी जानकारी से संबंधित विकल्पों को किस प्रकार नियंत्रित कर सकते हैं। 1. हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली जानकारी हमारी वेबसाइट की अधिकांश सामग्री बिना किसी व्यक्तिगत जानकारी के प्रदान की जाती है। वेबसाइट देखने के लिए सामान्यतः किसी व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता नहीं होती। हालाँकि, यदि कोई पाठक Contact Us के माध्यम से स्वेच्छा से हमसे संपर्क करता है, तो निम्न जानकारी प्राप्त हो सकती है: नाम ई-मेल पता संदेश पाठक द्वारा स्वेच्छा से दी गई अन्य जानकारी इस जानकारी का उपयोग मुख्यतः प्रश्नों, सुझावों, सुधार संबंधी जानकारी या अन्य वैध संचार का उत्तर देने के लिए किया जाता है। 2. कुकीज़ (Cookies) हमारी वेबसाइट वेबसाइट की कार्यक्षमता ...

वागड़ की भील जनजाति-इतिहास के परिप्रेक्ष्य में

     भील जनजाति दक्षिणी राजस्थान के वागड़ क्षेत्र की प्रमुख जनजाति है। वागड़ क्षेत्र में  मीणा, गरासिया और डामोर जनजातियाँ  भी निवास करती है। भील बहुसंख्यक बांसवाड़ा - डूंगरपुर जिले जनजाति उपयोजना क्षेत्र (Tribal Sub-Plan) घोषित है। लगभग 80 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाला वागड़ का विशाल क्षेत्र 23°.1 से 24°.1 उत्तरी अक्षांस एवं 73°.1 से 74°.1 पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है। इसके उत्तर में उदयपुर, पूर्व में मध्यप्रदेश तथा दक्षिण पश्चिम में गुजरात राज्य की सीमाएं लगी हुई है। इसका क्षेत्रफल करीब 4000 वर्ग  है।         इस प्रदेश का वागड़ नाम करीब एक सहस्त्राब्दी से प्रचलित पाया जाता है। पुराने शिलालेखों, ताम्रपत्रों, जीवन चरित्रों तथा अन्य प्रशस्तियों आदि में इसका उल्लेख प्राप्य है। संस्कृत, प्राकृत तथा अपभ्रंश भाषाओं के विद्वानों ने इसे वागट, वग्गड़ वैयागड़ एवं वागवर आदि शब्दों से सम्बोधित किया है। प्राचीन वागड़ क्षेत्र में वर्तमान डूंगरपुर और बांसवाड़ा के राज्यों तथा मेवाड़ राज्य का कुछ दक्षिणी भाग अर्थात् छप्पन नामक प्रदेश का समावेश होता...

जनजातीय जीवन शैली और परंपराओं पर आधुनिकता का प्रभाव

   जनजातीय समाज भारतीय आदिम संस्कृति का प्रतिनिधि रहा है और आज भी भारतीय संस्कृति को संजोए हुए है। आज आदिवासी समाज जंगल और वनों पर ही आधारित न होकर धीरे शिक्षा, कृषि अर्थव्यवस्था की और अग्रसर हो रहा है।  आधुनिक समाजों की तुलना में जनजातीय समाज की सभ्यता और संस्कृति को विकास-क्रम में बहुत पिछड़ा हुआ एवं श्रम-विभाजन की दृष्टि से सरल श्रम-विभाजन से प्रभावित समाज माना गया है। विश्व के लगभग सभी समाजों में इस प्रकार के जनजातीय समुदाय न्यूनाधिक मात्रा में विद्यमान हैं जिनको विविध सामान्य विशेषताओं के आधार पर नगरीय, औद्योगिक कृत या अन्य ग्रामीण समुदायों से अलग करके रखा गया है। सामान्यतः जनजातीय समुदाय जंगलों, पहाड़ों एवं सुदूर वनों में रहने वाले ऐसे मानव समुदाय हैं जिनका औद्योगिक और नगरी समुदायों से बहुत कम सम्पर्क रहा है तथा अपनी पृथकता के कारण विशेष सभ्यता और सामाजिक व्यवस्था से अधिक पहचाने गए हैं। परन्तु वर्तमान में जनजाति समाज पर आधुनिकता का प्रभाव पड़ा है जिसके कारण जनजातीय संस्कृति संक्रमित हो रही है। प्रस्तावना - भारत एक बहुजातीय, बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी देश है। यहाँ की स...

गोविन्द गिरी का भगत आंदोलन और मानगढ़ हत्याकांड

चित्र
      स्वतंत्रता के लिए सतत् संघर्ष और शौर्य परम्परा में राजस्थान का भारत ही नहीं, विश्व के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रहा है। राजस्थान के स्वतंत्रता आन्दोलन, सामाजिक और धार्मिक पुनरोत्थान और स्वदेशी आन्दोलन का राजस्थान के जन-जीवन पर काफी असर पड़ा है। श्यामजी कृष्ण वर्मा, केसरीसिंह बारहठ, गोपालसिंह, अर्जुनलाल सेठी, विजयसिंह पथिक और मोतीलाल तेजावत राजस्थान में जनजागृति के अगुवा रहे हैं, किन्तु स्वतंत्रता और सामाजिक, धार्मिक सुधार की पहली मशाल गुरू गोविन्दगिरी ने जलाई और राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम में भीलों को भागीदारी दिलाने का श्रेय भी पूर्णतया गुरू गोविन्द गिरी को जाता है। उन्होंने समाज सुधार का प्रचण्ड आन्दोलन छेड़कर लाखों भीलों को भगत बनाकर सामाजिक जनजागृति एवं भक्ति आन्दोलन के जरिये आजादी की अलख जगाई।   जीवन परिचय -   वागड़ में ब्रिटिश शासन एवं सामन्तवादी सत्ता के खिलाफ गुरू गोविन्द गिरी ने आवाज उठाई तथा जनजाति भील समाज की रूढ़िवादी मान्यताओं के खिलाफ उन्होंने बगावत के झण्डे गाड़ दिये और अपने त्याग, तपस्या और कर्मठता से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास...