संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रेडियो के माध्यम से मन की बात का जनजातीय विद्यार्थियों पर प्रभाव

चित्र
     आज की बदलती हुई विश्व परिकल्पना में प्रसारण व संचार माध्यमों की अपनी विशिष्ट पहचान है। बीसवीं सदी को संचार क्रांति या मीडिया युग की संज्ञा दी जा सकती है। प्रेस, रेडियो और टेलीविजन के विस्तार में वैचारिक क्रांति, सामाजिक मान्यताओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राजनीतिक चेतना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन का सूत्रपात किया है। समग्र विश्व आज सिमट कर एक गांव बन गया है। संचार क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान रेडियो का रहा है। भारत में पहला रेडियो प्रसारण अगस्त 1921 ई का वह विशेष संगीत का कार्यक्रम था जो टाइम्स ऑफ इंडिया के डाक-तार विभाग के सहयोग से मुंबई कार्यालय से सर जॉन लॉयड के अनुरोध पर प्रसारण किया गया था।         रेडियो की विकास यात्रा में सर्वप्रथम स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सेवा दिनांक 1 अप्रैल 1930 को प्रारंभ की गई, इसके पश्चात् 1936 में ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना हुई। ऑल इंडिया रेडियो का नामकरण 1997 में आकाशवाणी कर दिया गया। दिनांक 23 नवंबर 1997 को भारतीय प्रसारण निगम की स्थापना की गई। भारतीय प्रसारण निगम ने भारत के जनसाधारण के लिए आकाशवाणी द्वारा प्रस...

भील जनजाति का सामाजिक संगठन एवं सामुदायिक भावना

चित्र
    भील जनजाति का सामाजिक जीवन एवं सामुदायिक भावना देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सामुदायिक भावना की हलमा प्रणाली आज भी देश वासियों को निःशुल्क एक- दूसरे को मदद करने एवं भाई चारे का संदेश देती है।भील जनजाति भारत की प्राचीन, व्यापक तथा सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनजातियों में से एक है। इनके सामाजिक संगठन की जड़ें परंपरागत परिवार-व्यवस्था, गोत्र प्रणाली, फलिया—ग्राम संगठन, जाति पंचायत तथा सामुदायिक आचारों में गहराई से निहित हैं। भील समाज की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसकी सामुदायिक भावना है, जो सहयोग, साझा श्रम, परस्पर निर्भरता तथा सांस्कृतिक एकता पर आधारित है । यह शोध-पत्र स्पष्ट करता है कि सामुदायिक भावना किस प्रकार इस संगठन को जीवित, सक्रिय और सुदृढ़ बनाए रखती है।       भील जनजाति मुख्यतः राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में निवास करती है। इतिहासकार इन्हें भारत की अत्यंत प्राचीन जनजातियों में गिनते हैं। भील समाज का सामाजिक ढाँचा प्राकृतिक परिवेश, परंपरा, सामूहिकता और सामाजिक नैतिकताओं पर आधारित रहा है। सामाजिक संगठन किसी भी जनजाति के ज...